Gold-Silver Price Today: दिवाली के बाद सोना-चांदी के दाम धड़ाम, आज भी सस्ता हुआ गोल्ड-सिल्वर, जानें लेटेस्ट रेट!

Gold Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज फिर गिरावट देखने को मिली है. बीते दिन (गुरुवार) शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का रेट 123354 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज (शुक्रवार) 24 अक्टूबर 2025 की सुबह गिरावट के साथ 122419 रुपये तक आ गया है. वहीं, चांदी भी सस्ती हुई है! 

दिवाली के बाद सोना-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, भारतीय सर्राफा बाजार में आज (शुक्रवार), 24 अक्टूबर 2025 को सोना-चांदी सस्ता हुआ है. ताजा कीमतों की बात करें तो 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का रेट 122419 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया है. वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी भी सस्ती होने के साथ 147750 रुपये किलो है! 

आज 22-24 कैरेट सोने का रेट क्या है?

 पर 24 अक्टूबर को सुबह जारी किए गए रेट्स के मुताबिक, 995 शुद्धता वाले यानी 23 कैरेट सोने का रेट 121929 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 916 शुद्धता वाले यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट 112136 रुपये प्रति 10 ग्राम है. अगर आप ज्वैलरी के लिए सोना खरीदना चाहते हैं तो 22 कैरेट गोल्ड उपयुक्त माना जाता है.

चांदी का रेट क्या है?

चांदी की कीमत आज (शुक्रवार), 24 अक्टूबर को 147750 रुपये किलो है, जो बीते दिन यानी गुरुवार शाम को 151450 रुपये किलो था. बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की अधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई कीमतों में जीएसटी एड नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं.

कितने रुपये सस्ता हुआ 22-24 कैरेट सोना?

बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए दाम पूरे देश में मान्य होते हैं और केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। मनोज झा की मानें तो ग्लोबल मार्केट में सोने का भाव 300 से 400 डॉलर प्रति आउंस गिर सकता है। अगर भारतीय रुपयों में देखें तो ये लगभग 9000 रुपये से 13000 रुपये प्रति 10 ग्राम के बराबर है। अब सवाल ये है कि क्या गिरावट के समय हमें सोने में लंबे समय के लिए पैसा लगाना चाहिए।

बुलियन मार्केट में सस्‍ता हुआ सोना!

एमसीएक्‍स पर गोल्‍ड की कीमत में इजाफा हुआ है. यहां 10 ग्राम सोने का भाव 720 रुपये बढ़कर 130572 रुपये पर पहुंच गया है. लेकिन IBJA पर 24 कैरेट सोने का भाव कम हुआ है. बुलियन मार्केट में सोने का भाव 1000 रुपये से ज्‍यादा कम हुआ है.  

यहां 24 कैरेट सोना 1,29,584 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि दोपहर 1 बजे 24 कैरेट सोने का भाव 1,30,874 रुपये प्रति 10 ग्राम था. 22 कैरेट सोने का भाव शाम को 1,29,065 रुपये है, जबकि दोपहर को 1,30,350 रुपये प्रति 10 ग्राम था. 

20 कैरेट सोना 1,18,699 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि दोपहर ये कीमत 1,19,881 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. 18 कैरेट सोना शाम को 97188 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था, लेकिन दोपहर को 98156 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था. ऐसे में देखा जाए तो हर कैरेट के सोने पर करीब 1200 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है. 

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से गोल्‍ड और सिल्‍वर के रेट में तगड़ी उछाल जारी थी, जिस कारण रिटेल मार्केट में चांदी अपने ऑल टाइम हाई लेवल 2 लाख के भी पार चली गई थी. वहीं सोना 1.30 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था. लेकिन पिछले दो दिनों के दौरान इन धातुओं के दाम में कमी आई है.

Leave a Comment