PM Kisan 21th Kist: किसानों को दिवाली से पहले मिलेगी खुशखबरी, देखें पूरी जानकारी

PM Kisan 21th Kist: देश के करोड़ों किसानों के लिए यह त्योहारों का मौसम किसी तोहफे से कम नहीं है। हर साल की तरह इस बार भी केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 21वीं किस्त जारी करने की तैयारी में है। किसानों के खातों में जल्द ही दो हजार रुपये आने वाले हैं। लेकिन अगर आपने कुछ जरूरी काम पूरे नहीं किए हैं, तो यह पैसा आपके खाते तक नहीं पहुंच पाएगा। इसलिए समय रहते इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

सरकार की तरफ से दिवाली से पहले राहत की उम्मीद

त्योहारों के समय किसानों को सबसे ज्यादा उम्मीद होती है कि सरकार उनकी मदद के लिए कुछ राहत दे। पीएम किसान योजना के तहत किसानों को हर साल छह हजार रुपये दिए जाते हैं जो तीन बराबर किस्तों में आते हैं। अब तक बीस किस्तें जारी हो चुकी हैं और अब 21वीं किस्त दिवाली से पहले मिलने की उम्मीद है। अगर सब कुछ सही रहा तो अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में किसानों के खाते में दो हजार रुपये भेजे जा सकते हैं। हालांकि सरकार ने अभी तक आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है लेकिन उम्मीद यही है कि त्योहार से पहले किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौट आएगी।

मोबाइल नंबर और बैंक डिटेल अपडेट करना है जरूरी

कई बार किसानों की किस्त सिर्फ इसलिए रुक जाती है क्योंकि उनके बैंक खाते या मोबाइल नंबर की जानकारी अपडेट नहीं होती। अगर आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है या बैंक अकाउंट की डिटेल बदल गई है तो आपको तुरंत pmkisan.gov.in पर जाकर जानकारी अपडेट करनी होगी। वेबसाइट के फार्मर्स कॉर्नर सेक्शन में जाकर अपडेट मोबाइल नंबर पर क्लिक करें। वहां अपना आधार नंबर डालें, ओटीपी वेरिफाई करें और नया मोबाइल नंबर सेव करें। ध्यान रखें, वही नंबर डालें जो आपके आधार से लिंक हो क्योंकि ओटीपी उसी पर आएगा। अगर जानकारी गलत है तो किस्त आपके खाते में नहीं आएगी और परेशानी हो सकती है।

लाभार्थी सूची में नाम कैसे देखें?

कई किसान ऐसे भी हैं जिन्हें लगता है कि उन्होंने सब कुछ सही किया है, लेकिन फिर भी पैसा नहीं आया। ऐसे में सबसे पहले यह जांचना जरूरी है कि आपका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं। इसके लिए pmkisan.gov.in पर जाएं और फार्मर्स कॉर्नर में बेनिफिशियरी स्टेटस पर क्लिक करें। वहां अपना आधार नंबर या बैंक अकाउंट नंबर डालकर सबमिट करें। इसके बाद पूरी जानकारी सामने आ जाएगी कि पिछली किस्त कब आई थी और अगली किस्त आपके खाते में आएगी या नहीं। अगर नाम नहीं है तो नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय में जाकर जानकारी सही करवाएं। इससे आने वाली किस्त में आपका नाम फिर से शामिल हो सकता है।

ई केवाईसी कैसे करें?

सरकार ने साफ कहा है कि पीएम किसान योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनकी ई केवाईसी पूरी है। अगर आपने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है तो तुरंत कर लें। इसके लिए आपको ऑफिशियल पोर्टल पर जाना होगा। वहां फार्मर्स कॉर्नर में ई केवाईसी पर क्लिक करें और अपना आधार नंबर डालें। ओटीपी आने के बाद उसे वेरिफाई करें और आपकी ई केवाईसी पूरी हो जाएगी। याद रखें सरकार कभी भी व्हाट्सऐप या एसएमएस के जरिए लिंक भेजकर जानकारी नहीं मांगती। अगर कोई ऐसा संदेश आता है तो उस पर क्लिक न करें क्योंकि वह फर्जी हो सकता है। किसी भी तरह की दिक्कत हो तो आप हेल्पलाइन नंबर 155261 या 01124300606 पर कॉल कर सकते हैं।

Leave a Comment