PM Kisan Samman Nidhi : जहां एक और पीएम किसान सम्मन निधि की 21वीं किस्त का इंतजार देश भर के किसान कर रहे हैं वहीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त आज शुक्रवार को जारी कर दिया है बता दें इस बार किस्त का वितरण केवल पंजाब हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के किसानों के लिए अग्रिम रूप से किया गया है क्योंकि यह राज्य बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित राज्यों की सूची में शामिल किए गए थे जिससे इन किसानों को तुरंत आर्थिक सहारा मिल सके केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किन राज्यों की किस्त जारी कर दी है कृषि मंत्रालय के मुताबिक 27 लाख से अधिक किसानों को 540 करोड रुपए उनके बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर किए गए हैं यह रकम डीबीटी के माध्यम से भेजी गई है जिसमें लगभग 2.7 लाख महिला किसान भी शामिल की गई हैं
किसानों को मिलते हैं 6000 रुपए!
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत के छोटे और सीमांत किसानों के लिए एक बड़ी राहत है खेती पर निर्भर करोड़ परिवार के लिए यह योजना केवल एक सरकारी योजना नहीं बल्कि भरोसे और मदद का माध्यम है केंद्र सरकार की यह योजना किसानों को हर साल ₹6000 की आर्थिक मदद करती है यह मदद साल में तीन समान किस्तों में किसानों को उपलब्ध कराई जाती है यह पैसा सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर होता है जिससे इसमें बिचौलिया या भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश नहीं होती है पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अब तक 20 किस्तें आ चुकी हैं।
जिनका लाभ देश के करोड़ों किसानों को मिल चुका है 20वी किस्त अगस्त 2025 में भेजी गई थी और अब किसानों को बेसब्री से पीएम किसान की 21वीं किस्त का इंतजार है यह किस्त खास इसलिए भी मानी जा रही है क्योंकि यह दिवाली से पहले किसानों के लिए एक तरह का आर्थिक उपहार हो सकती है इस योजना के अंतर्गत सिर्फ उन किसानों को ₹6000 की मदद की जाती है जो किसान इस योजना के लिए पात्र हैं इसी क्रम में इस बार 21वीं किस्त जारी होनी है जिसे लेकर चर्चाएं हैं कि यह दिवाली से पहले जारी हो जाएगी।
कैसे मिलती है इस योजना से किसानों को आर्थिक मदद
भारत सरकार पीएम किसान योजना के द्वारा जारी होने वाली आर्थिक मदद को लाभार्थी के बैंक खाते में भेज देती है जिसका लाभ यह होता है कि यह पैसा किसानों को मिलता है बीच में इसमें किसी भी तरह के भ्रष्टाचार संभावना नहीं रहती है इसका सीधा लाभ किसानों को मिलता है अब तक इस योजना की कुल 20 किस्त सरकार के द्वारा जारी की जा चुकी हैं और बीती 2 अगस्त को 20वीं किस्त जारी हुई थी।
कितने रुपए देती है सरकार किस्त में।
हम आपको बता दें अगर आप भी पीएम किसान योजना से बतौर लाभार्थी जुड़े हुए हैं तो आपको भी इस बार 21वीं किस्त का लाभ मिलने वाला है इस योजना से जुड़े पत्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हज़ार की किस्त दी जाती है जल्द ही 21वीं किस्त जारी होनी है जिसमें हर बार की तरह ही ₹2000 की किस्त किसानों को दी जाएगी।
कितने समय के अंतराल पर जारी होती है किस्त।
हम आपको बता दें कि पीएम किसान योजना के अंतर्गत हर किस्त लगभग 4 महीने के अंतराल पर जारी की जाती है और इस हिसाब से 21वीं किस्त जारी होने का समय नवंबर में बनता है हालांकि किस्त जारी होने की तारीख के लिए अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना होगा मीडिया रिपोर्ट्स में कहां जा रहा है कि दिवाली से पहले 21वीं किस्त जारी हो सकती है।